ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / उतरने लगा गंगा का पानी, पटना के सभी घाटों पर जलस्तर में आयी...

उतरने लगा गंगा का पानी, पटना के सभी घाटों पर जलस्तर में आयी कमी

18-Aug-2021 08:08 AM

PATNA : राजधानी पटना पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा टल गया है. गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में कमी आई है. पटना के सभी गंगा घाटों पर जलस्तर पहले से कम हुआ है और अब गंगा घाटों के ऊपर चढ़ा पानी नीचे उतरने लगा है. पटना के दीघा घाट पर पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर उन 40 सेंटीमीटर नीचे गया है. जबकि गांधी घाट पर 30 सेंटीमीटर और हाथी दर में 6 सेंटीमीटर की कमी आई है. गंगा का जलस्तर अभी भी पटना के दीघा घाट पर खतरे के निशान से 84 मीटर ऊपर है.


इसी तरह आप पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 144 सेंटीमीटर ऊपर है. लेकिन जल संसाधन विभाग और केंद्रीय जल आयोग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में गंगा का जलस्तर और नीचे आ जाएगा. गंगा का पानी एक बार नीचे जाना शुरू होता है. तो उस में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है. 3 दिन पहले बक्सर में गंगा के जलस्तर में कमी आई थी. उसके बाद ही यह माना गया था कि पटना में भी गंगा का जलस्तर नीचे जाएगा. पटना के जिन निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ था. वह भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है.


गंगा नदी से सटे पटना की सुरक्षा दीवार के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में जो पानी घुस गया था. वह अब धीरे-धीरे निकलने लगा है. राजधानी के पहलवान घाट बरहरवा घाट के साथ-साथ दूसरा राजापुर पुल और दीघा इलाके में सुरक्षा दीवार के उत्तर जो पक्के मकान और झुग्गी झोपड़ियां हैं. वहां पानी जमा हो गया था. वह भी अब निकलने लगा है. पटना जिला प्रशासन अब तक के बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में बना हुआ है. हालांकि ज्यादातर में आई कमी से सब ने राहत की सांस ली है.