शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
20-Jul-2024 09:50 AM
By First Bihar
DELHI: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही सोनी ने यूपीएससी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। पिछले दिनों ही उनके इस्तीफा देने की चर्चा हो रही थी लेकिन अब उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनकी नियुक्त पर सवाल उठाए थे।
जानकारी के मुताबिक, मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में समाप्त होने वाला था लेकिन कार्यकाल समाप्त होने से पांच साल पहले ही उन्होंने यूपीएससी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। सोनी ने यूपीएससी सदस्य के तौर पर 2017 में ज्वाइन किया था और 16 मई 2023 को उन्हें यूपीएससी का अध्यक्ष बना दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, उनके इस्तीफा देने का कारण ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर नहीं है बल्कि निजी कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया है।
संघ लोक सेवा आयोग में शामिल होने से पहले मनोज सोनी गुजरात में दो विश्वविद्यालय में तीन बार कुलपति रहे थे। मनोज सोनी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है और कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी ने ही साल 2005 में सोनी को वडोदरा के एमएस यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया था।
यूपीएससी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे और सोनी को यूपीएससी का चेयरमैन बनाए जाने को संविधान पर चोट बताया था। राहुल गांधी ने सोनी को आरएसएस का करीबी बदाया था और कहा था कि मनोज सोनी के यूपीएससी अध्यक्ष बनने का मतलब है कि यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग की जगह यूनियन प्रचारक संघ कमीशन बन जाएगा।
