शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
27-Sep-2023 09:05 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली में RLJD सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर NDA की रणनीति पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच बिहार की राजनीतिक हालत पर भी बातचीत हुई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनन्द भी मौजूद थे।
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी एनडीए गठबंधन में शामिल है। इसलिए लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर भी मंथन हुआ। जल्द सीट शेयरिंग करने को लेकर भी बातचीत हुई। उपेंद्र कुशवाहा और अमित शाह के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई। बिहार में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर एनडीए की जीत कैसे हो इसे लेकर रणनीति बनाई गयी। उपेंद्र कुशवाहा की अमित शाह से मुलाकात के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है।
जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। बुधवार को जेडीयू के पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन के पार्टी से इस्तीफा देते ही उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया के जरिये नीतीश पर हमला बोलते हुए लिखा कि..आदरणीय श्री @NitishKumar जी, शायद अब आपको मेरी बात समझ में आ रही होगी। आपकी एक ग़लती आपकी पार्टी के सर्वनाश का कारण है। लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पायी। बहुत पहले ही हमने कह दिया था कि राजद-जदयू डील के साथ ही श्री @NitishKumar जी की पार्टी निपट चुकी है। डूबती नैया पर सवार होकर कोई भी व्यक्ति चुनाव की वैतरणी पार नहीं कर सकता है, इसलिए श्री नीतीश जी सहित उनकी पार्टी के अन्य नेता इधर-उधर संपर्क में हैं।