ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / कोरोना संकट की बैठक में कुशवाहा ने किसानों का मुद्दा उठाया, बिहार में...

कोरोना संकट की बैठक में कुशवाहा ने किसानों का मुद्दा उठाया, बिहार में दोहरी मार झेल रहे लोग

22-May-2020 06:55 PM

PATNA : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से बुलाई गई विपक्षी दल के नेताओं की बैठक में आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किसानों का सवाल उठाया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कोरोना संकट को लेकर बुलाई गई बैठक में बिहार के किसानों की बदहाली की चर्चा की है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में मौसम की मार किसान झेल रहे हैं लिहाजा कोरोना की मार दोगुनी हो गई है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत विपक्षी दल के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बिहार की स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी है. कुशवाहा ने कहा कि किसानों को कोरोना वायरस की मार भी झेलनी पड़ रही है. जबकि पोल्ट्री उद्योग से जुड़े लोग अफवाह की वजह से मंदी का शिकार हो गए हैं. चिकन खाने से कोरोना फैलने की अफवाह उड़ने मात्र से पूरा पोल्ट्री उद्योग बर्बाद हो गया है. लोगों के पास खाने को पैसे नहीं है और विपक्ष को एकजुटता के साथ किसानों की समस्या उठानी चाहिए.

इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष के नेताओं के सामने विंदुवार तरीके से कुछ बातें भी रखी हैं. कुशवाहा ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में हमें ज्वलंत मुद्दों को उठाकर सरकार के सामने रखना चाहिए. सरकार से उस पर एक्शन की मांग करनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो हम उपवास के जरिए सांकेतिक विरोध भी दर्ज करा सकते हैं.