BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
24-Jul-2020 06:53 AM
PATNA : बिहार के महागठबंधन में शामिल छोटे दलों के सुर बदलने लगे हैं. अब उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि उन्हें सीएम पद पर तेजस्वी यादव की दावेदारी पर कोई एतराज नहीं है. कुछ दिनों पहले तक कुशवाहा और जीतन राम मांझी जैसे नेता कह रहे थे कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा ये चुनाव के बाद तय किया जायेगा.
क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा
एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव की दावेदारी का विरोध नहीं किया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि महागठबंधन के सभी दलों को साथ बैठ कर इस पर फैसला ले लेना चाहिये. कुशवाहा ने कहा कि ये कहना गलत है कि महागठबंधन में अतंर्कलह है. ऐसा टकराव तो एनडीए में भी देखने को मिल रहा है. महागठबंधन में एकता है और सारे मामले समय रहते सुलझा लिये जायेंगे.
सीट शेयरिंग पर बातचीत शुरू
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बातचीत शुरू हो गयी है. हालांकि इसमें अभी समय लगेगा लेकिन गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच चर्चा शुरू हो गयी है. ये पूछे जाने पर कि आरजेडी ने 150 सीटों पर दावा ठोंका है, कुशवाहा ने कहा कि पार्टियां अलग अलग दावे कर सकती हैं लेकिन सीट शेयरिंग सभी पार्टियों को ध्यान में रखकर होगा.
कन्हैया कुमार सीएम पद के दावेदार नहीं
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे सीपीआई को महागठबंधन में शामिल करने के पक्षधर हैं. सीपीआई ही नहीं बल्कि सभी लेफ्ट पार्टियों को महागठबंधन में शामिल किया जाना चाहिये. लेकिन सीपीआई और कन्हैया कुमार में फर्क है. महागठबंधन में सीपीआई का महत्व है. कन्हैया कुमार उस पार्टी के एक नेता हो सकते हैं. कुशवाहा ने कहा कि वे कन्हैया कुमार को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं मानते हैं. कन्हैया कुमार भीड़ को इकट्ठा करने वाले नेता हैं लेकिन उन्हें अभी सीएम पद का दावेदार मान लेना काल्पनिक बात है.
बिहार में समय पर हो चुनाव
उधर उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी के उलट बिहार में तय समय पर चुनाव कराने की मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में तय समय पर चुनाव होने चाहिये ताकि जनता को नीतीश कुमार से छुटकारा मिल सके. कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने कभी चुनाव आयोग से चुनाव टालने की मांग नहीं की है. हां, चुनाव आयोग से इतना जरूर कहा है कि वह निष्पक्ष चुनाव कराने की व्यवस्था करे. चुनाव इस तरीके से कराये जायें कि आम लोगों की जान पर कोई खतरा नहीं हो. हम चुनाव लडने के लिए तैयार हैं.
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों को बराबर मौका मिलना चाहिये. अगर डिजिटल तरीके से प्रचार होगा तो बीजेपी और जेडीयू को फायदा मिलेगा. इन दोनों पार्टियों के पास अपार पैसा है, वे एक डिजिटल रैली पर करोड़ों खर्च कर सकते हैं. गरीब पार्टियां इतना खर्च नहीं कर सकतीं. ऐसे में चुनाव मजाक बन कर रह जायेगा. चुनाव आयोग को तय करना होगा कि सभी पार्टियों को बराबर का मौका मिले.