Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
14-Nov-2024 10:43 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। दिवाली छठ और उपचुनाव के कारण पिछले तीन सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई थी। अब आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को नीतीश सरकार कैबिनेट की बैठक में 3% डीए का तोहफा दे सकती है।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने दिवाली से काफी पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दे दिया है, बिहार के कर्मचारी और पेंशन भोगी दिवाली छठ से महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से लगातार इसमें बदलाव होता रहा है। आज बृहस्पतिवार को बैठक होने जा रही है। 11:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी।
बताया जा रहा है कि 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतिम कैबिनेट की बैठक की थी जिसमें 25 एजेंडे पर मुहर लगी थी। मोइनुल हक स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने का बड़ा फैसला लिया गया था। इसके लिए बीसीए से 7 वर्षों के लिए ₹1 पर एमओयू करने की स्वीकृति दी गई थी। इसी तरह के कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए थे।
बता दें कि अब आज 3 सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इसमें नौकरी और रोजगार को लेकर भी सरकार फैसला ले सकती है। बिहार सरकार लाखों कर्मचारी के लिए डीए का फैसला भी ले सकती है। दिवाली से पहले ही डीए देने की चर्चा थी लेकिन उस समय कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई। अब दिवाली, छठ और विधानसभा उपचुनाव के बाद यह कैबिनेट की बैठक हो रही है, तो सरकार डीए को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार ही बिहार सरकार डीए बढ़ाती है। बिहार में 11 लाख के करीब सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारी हैं। जिन्हें डीए बढ़ने का लाभ मिलेगा।