सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
24-Dec-2021 01:15 PM
PATNA : पटना स्थित जदयू कार्यालय में जनता दरबार के बाद जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा ने तेजस्वी यादव के विशेष राज्य के दर्जे पर दिए गए बयान पर कहा है कि उनको इस बात की समझ नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार को किसी हालत में विशेष शब्द का दर्जा मिलना चाहिए. हम अभी विकास कर रहे हैं और जब भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो हम विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएंगे.
संजय झा ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में जदयू पार्टी चुनाव लड़ेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी का बहुत अच्छा जनाधार हुआ है और दिल्ली नगर निगम के चुनाव के साथ-साथ पार्टी वहां विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी, जिसमें अच्छे परिणाम आने की संभावना है.
वहीं भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के समाज सुधार यात्रा पर दिए गए बयान पर कहा कि उनको हमारी व्यवस्था बहुत खराब ही लगेगी क्योंकि हम लोग पूरे बिहार की व्यवस्था को अच्छा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज आज डबल डिजिट में विकसित कर रहा है और उनके समय में क्या हालत थी ये वही बता सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनके समय में बेरोजगारी की क्या स्थिति थी उनसे पूछिए. उन्होंने कहा कि बहुत सारे महापुरुष ने समाज सुधार का अभियान चलाया है. नीतीश कुमार विकास के साथ-साथ समाज सुधार अभियान चला रहे हैं.