ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम

यूपी में पुलिस ने बेरोजगारों पर चलाई लाठियां, राहुल और वरुण गांधी ने योगी सरकार को घेरा

यूपी में पुलिस ने बेरोजगारों पर चलाई लाठियां, राहुल और वरुण गांधी ने योगी सरकार को घेरा

05-Dec-2021 01:53 PM

DESK : उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों पर जब पुलिस ने लाठियां बरसाई तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार को निशाने पर लिया. दोनों भाईयों ने ट्वीट कर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला.


लखनऊ में शनिवार को सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मामले में राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार मांगने वालों पर यूपी सरकार लाठियां मार रही है. वहीं बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी इस मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला किया. वरुण ने कहा कि ये बच्चे भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है. 


वहीं किसानों के मुद्दे को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ बागी रुख अख्तियार किए हुए बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अब इस मामले पर भी ट्विटर पर वीडियो पर शेयर किया. वरुण गांधी ने इस मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला बोला है.


उन्होंने कहा, 'ये बच्चे भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है. इस पर भी इनके ऊपर ये बर्बर लाठीचार्ज. अपने दिल पर हाथ रखकर सोचिए क्या ये आपके बच्चे होते तो इनके साथ यही व्यवहार होता? आपके पास रिक्तियां भी हैं और योग्य अभ्यर्थी भी, तो भर्तियां क्यों नहीं?.'


बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. राज्य में 69,000 शिक्षकों की भर्ती मामला बीते काफी समय से गर्माया हुआ है. अभ्यर्थी पांच महीने से लगातार अपनी मांगों को लेकर एससीईआरटी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं. परीक्षार्थी इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं. उनका आरोप है कि शिक्षकों की भर्ती में धांधली हुई.


शनिवार को इन छात्रों ने सीएम आवास की ओर कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प हो गई. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें लाठियों से जमकर पीट दिया. कई अभ्यर्थियों ने रेलिंग से कूदकर अपनी जान बचाई. परीक्षार्थियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.