ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / यूपी में गरजे सहनी, कहा - शक्तिशाली लोगों से है मेरी लड़ाई, सिर...

यूपी में गरजे सहनी, कहा - शक्तिशाली लोगों से है मेरी लड़ाई, सिर पर कफन बांधकर निकला हूं बाहर

12-Aug-2023 08:27 AM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार  सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिला पहुंचे। जहां सहनी ने हजारों उपस्थित लोगों के हाथ में गंगाजल देकर अपने हक और अधिकार तथा समाज की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया। 


वहीं, ' सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि, हमलोगों की लड़ाई शक्तिशाली लोगों से है, लेकिन हम भी समाज के लिए सिर पर कफन बांधकर निकले हैं। उन्होंने लोगों से अपने समाज के लिए संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने आने वाली पीढ़ी के लिए अगर न्याय करना चाहते हैं तो संघर्ष जरूरी है।


उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को चुनौती देते हुए कहा कि हमलोगों को प्रधानमंत्री नहीं बनना है। लेकीन, दो -चार विधायक और दो -चार सांसद बनने से समाज का कल्याण नहीं होगा। हमारे समाज का कल्याण आरक्षण देने से होगा तभी प्रत्येक घर के लोगों को नौकरी मिल सकेगी। 


उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले चुनाव में हमे अपनी ताकत दिखा देनी है। जो हमारी बात सुनेगा उसकी बात हम भी सुनेंगे और जो हमारी बात नहीं सुनेगा, उसकी बात हम भी नहीं सुनेंगे।


सहनी ने उपस्थित लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए आज हमे संघर्ष करना होगा और लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने इसके लिए लोगों के हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करवाया।