ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / UP में दम दिखाएगी VIP: अयोध्या में बड़े सम्मेलन की तैयारी, पार्टी सुप्रीमो...

UP में दम दिखाएगी VIP: अयोध्या में बड़े सम्मेलन की तैयारी, पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी होंगे शामिल

27-Jun-2023 10:43 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो उत्तर प्रदेश में अपना दम दिखाने जा रहे हैं। अयोध्या के हनुमानगढ़ी में वीआईपी बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। वीआईपी के चीफ मुकेश सहनी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता इस आयोजन में शामिल होंगे। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि 2 जुलाई को इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इस आयोजन के जरिए वीआईपी उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।


दरअसल, विकासशील इंसान पार्टी की नजर अब उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सभी बूथ तक अपनी क्षमता बढ़ाने पर है। यही कारण है कि वीआईपी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को और मजबूत करने में जुटी है। इसी के मद्देनजर वीआईपी का एक कार्यकर्ता सम्मेलन दो जुलाई को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में आयोजित की जाएगी, जिसमे वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अयोध्या के साथ ही आसपास के जिलों जैसे अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और बस्ती के कार्यकर्ता और वीआईपी पार्टी के नेता शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन तारा जी रिसॉर्ट, देवकली बाईपास में आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारी में जुटे उत्तर प्रदेश कमिटी के उपाध्यक्ष अतुल गौड़ ने बताया कि वीआईपी की नीतियों को गांव -गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की सहभागिता होगी। उन्होंने कहा कि इन चारों जनपद के पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री  मुकेश सहनी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए हम सभी को संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार के आलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी है।