मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा
06-Sep-2024 04:42 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: उत्तर प्रदेश के बहराइच में जहां भेड़ियों ने आतंक मचा रहा है तो अब बिहार के मुजफ्फरपुर में गीदड़ का टेरर सामने आया है। मुजफ्फरपुर में जंगली जानवरों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिनों के अंदर जंगली जानवरों ने दर्जनों लोग को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। जिसके बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। मामला संज्ञान में आते ही वन विभाग की टीम लगातार जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए रेश्क्यू में जुटी हुई है हालांकि अभी तक वन विभाग की टीम को सफलता नहीं मिल सकी है।
दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड और कुढ़नी प्रखंड का है, जहां बीते तीन दिनों के अंदर जंगली जानवरों का आतंक काफी बढ़ गया है। जंगली जानवरों ने दर्जनों लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। चाहे वह बच्चे हों या जवान जंगली जानवर किसी को भी नहीं छोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगली जानवरों के आतंक के बाद लोग इस कदर दहशत में हैं कि घर से अपने बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं और खुद भी घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहें हैं
वन विभाग की टीम जंगली जानवरों की रेस्क्यू करने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम को सफलता प्राप्त नहीं हुई है। पूरे मामले पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि गीदड़ के द्वारा लगातार लोगों पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है हालांकि गीदड़ शांत स्वभाव का जानवर माना जाता है लेकिन किस परिस्थिति में वह लोगों पर हमला कर रहा है यह जांच का विषय है। फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार उस हमलावर जानवर को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है और जल्दी उसे रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
