ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

UP Election : मालेगांव बम धमाके के आरोपी रमेश चंद्र उपाध्याय को JDU ने दिया टिकट, बलिया के बैरिया से लड़ेंगे चुनाव

UP Election : मालेगांव बम धमाके के आरोपी रमेश चंद्र उपाध्याय को JDU ने दिया टिकट, बलिया के बैरिया से लड़ेंगे चुनाव

25-Jan-2022 04:41 PM

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 26 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके जनता दल यूनाइटेड ने आज 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें से ज्यादातर विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी के सिटिंग कैंडिडेट हैं।  


जदयू ने काफी विचार करने के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की है। लेकिन इन उम्मीदवारों में सबसे चौंकाने वाला नाम रमेश चंद्र उपाध्याय का है। रमेश चंद्र उपाध्याय मालेगांव बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपी हैं। जेडीयू ने इन्हें बलिया के बैरिया विधानसभा से टिकट दिया गया है।


बता दें कि 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट आरोपी मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय जदयू में 2020 अक्टूबर में शामिल हुए थे। 2008 मालेगांव बम धमाके के आरोपी मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय मुंबई हाई कोर्ट से जमानत पर रिहा है। 5 साल पहले इनको मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। 


मालेगांव मामले में कथित भूमिका के लिए महाराष्ट्र एटीएस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित के साथ सेवानिवृत मेजर रमेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में एटीएस ने रमेश चंद्र उपाध्याय को 2017 में जमानत पर रिहा किया गया था। वहीं, इस मामले पर मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष ट्रायल जारी है।


बता दें कि इससे पहले 2019 में रमेश चंद्र उपाध्याय ने विश्व हिंदू महासभा के प्रत्याशी के रूप में बलिया संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कह चर्चा में आये थे. उन्होंने महागठबंधन को खुले तौर पर मुस्लिम परस्त कहा था तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर भी हिंदुओं की हितों के नाम पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया था। अब वह जेडीयू में शामिल हो गये हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पार्टी में वह अपनी राजनीति कितना चमका पाएंगे।