ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / यूपी चुनाव से पहले बीजेपी में मच गई खलबली, मंत्री मौर्य के बाद...

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी में मच गई खलबली, मंत्री मौर्य के बाद कई विधायकों ने दिया इस्तीफा

11-Jan-2022 04:08 PM

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी में खलबली मच गई है. अभी खबर आई थी कि यूपी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देकर तुरंत अखिलेश यादव से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये. अब कई और विधायकों के इस्तीफा देने की खबर सामने आ रही है. दो कैबिनेट मंत्री के भी इस्तीफे देने की भी खबर है.


इस्तीफा देने वाले में बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा से विधायक ब्रजेश प्रजापति, शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और  कानपुर के बिल्हौर से विधायक भगवती सागर शामिल हैं. इस समय 6 विधायक स्वार्मी प्रसाद मौर्य के आवास पर मौजूद हैं. इन सबके सपा ज्वाइन करने की चर्चा है. 


वहीं विधायक रोशन लाल ने बीजेपी छोड़ते समय सरकार पर कई आरोप भी लगाये. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में उनकी 5 सालों तक की गई शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा.


news image


बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनावों से पहले प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी दी गई है. केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिम्मेदारी दी गई है.