ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

दिल्ली छोड़ निकले पूर्वांचल के लोग, UP बॉर्डर पर हालात बेकाबू

28-Mar-2020 10:38 AM

DESK : देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अबतक 19 लोगों की मौत हो गई है और 850 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. इसी बीच देशभर में प्रवासी कामगारों और मजदूरों का पलायन जारी है. कोई पैदल ही अपने घर लौट रहे हैं तो कोई जुगाड़ करके किसी तरीके से अपना घर लौट रहे हैं.  

लॉकडाउन के बीच ही  शनिवार को दिल्ली गाजीपुर इलाके में भारी भीड़ दिखाई दे रही है. दरअसल दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं. ये सभी अपने-अपने घरों को लौट रहे थे लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया  है. जिसके बाद से वहां हालात बेकाबू दिखाई दे रहे हैं. लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है. कई लोगों का कहना है कि हमे खबर मिली कि यूपी सरकार सभी मजदूरोंं को घर भेजने के लिए स्पेशल बस चला रही है, इसलिए हमलोग जल्द से जल्द घर जाना चाहते हैं.

वहीं देशभर में पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.  सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. एक वकील के तरफ से जारी की गई याचिका में कहा गया है कि  कोरोना के चलते लॉकडाउन होने से हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने परिवार के साथ सैंकडों किलोमीटर पैदल चल रहे हैं. इनमें बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और दिव्यांग भी शामिल हैं. उनके पास ना तो रहने की सुविधा है और ना ही खाने पीने व ट्रांसपोर्ट की. इसलिए सुप्रीम कोर्ट देश भर में प्रशासन को आदेश दे कि इन लोंगों को हर जगह शेल्टर होम में रखकर सुविधाएं दी जाएं.