Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
27-Feb-2020 07:45 PM
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने 29 फरवरी से पूरे बिहार में ट्रकों का चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। जेपी सेतु पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के बाद एसोसिएशन आंदोलन के मूड में आ गया है।
बिहार राज्य ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने एलान कर दिया है कि वे 29 फरवरी से वे अनिश्चितकाल के लिए ट्रक चक्का जाम करेंगे। गांधी सेतु पर बड़े वाहनों के रोक लगाए जाने के बाद उनका कहना है कि मोकामा सेतु पहले से बंद है। अब वाहन बाइपास से फुलवारीशरीफ, नौबतपुर, बिक्रम से सहार पुल होते हुए वीर कुंवर पुल से उत्तर बिहार जाएगा। इससे करीब 125 किमी की दूर बढ़ जाएगी। इससे मालभाड़ा अधिक हो जाएगा। समय भी 2 घंटा अधिक लगेगा। इससे ट्रकवालों के सामने भूखमरी की नौबत आ जाएगी। काम-धंधा सब चौपट हो जाएगा।
बता दें कि जेपी सेतु पर शुक्रवार से भारी वाहनों का परिचालन बंद हो जाएगा। डीएम कुमार रवि ने कहा कि पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के जीएम के द्वारा राज्य सरकार को पत्र लिख कर 25 फरवरी को जानकारी दी गयी कि भारी वाहनों के परिचालन से पुल पर अधिक दबाव पड़ रहा है। इस पत्र के मद्देनजर मुख्य सचिव से प्राप्त निदेश के तहत अगले 48 घंटे में भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश ट्रैफिक एसपी को दिया गया है।