ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / उन्नाव बस हादसे को लेकर बड़ा एक्शन: बस मालिक समेत तीन के खिलाफ...

उन्नाव बस हादसे को लेकर बड़ा एक्शन: बस मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, 35 बसों का रजिस्ट्रेशन रद्द; बड़े सिंडिकेट का खुलासा

11-Jul-2024 07:13 AM

By First Bihar

DESK: बुधवार को बिहार के शिवहर से दिल्ली जा रही बस उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हादसे की शिकार हो गई थी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 19 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। योगी सरकार ने इस मामले में बड़ा एक्शन ले लिया है। बस के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जबकि 35 बसों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है।


जांच के दौरान यह पाया गया है कि हादसे की शिकार हुई बस महोबा जिले के आरटीओ में दर्ज है। बस मालिक के नाम पर 39 बसें रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 35 बसें बिना फिटनेस और परमिट के चलाई जा रही थीं। इस मामले में ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक और ठेकेदार समेत एक शातिर के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही गई है। 


जांच में यह जानकारी मिली है कि बुंदेलखंड के महोबा से लेकर दिल्ली और बिहार तक बस माफिया की तरफ से एक सिंडीकेट बनाकर बसों को चलाया जा रहा है। उन्नाव हादसे के बाद बस संचालन के बड़े सिडिकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। जो बस हादसे की शिकार हुई वह बिना परिमट और बिना फिटनेश के सड़क पर दौड़ रही थी। बस महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह के नाम पर है।


पुष्पेंद्र के नाम पर 39 बसें रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 35 बसों का फिटनेट और परमिट नहीं है। विभाग ने 35 बसों के रजिस्ट्रेशन को अगले तीन महीने तक के लिए निरस्त कर दिया है। ट्रेवल्स एजेंसी एमएस केसी जैन के मालिक जोधपुर निवासी करमचंद जैन, बस संचालक ठेकेदार चंदन जायसवाल और पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद केस दर्ज करने की तहरीर दी गई है।