ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / यूनिफॉर्म सिविल कोड का सवाल टाल गए नीतीश, बोले- आप तो जानबे करते...

यूनिफॉर्म सिविल कोड का सवाल टाल गए नीतीश, बोले- आप तो जानबे करते हैं.. बहुत गर्मी है भाई.. बाद में बात कीजिएगा

18-Jun-2023 11:38 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और लू से अबतक 35 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। हालत यह है कि गर्मी और लू के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। गर्मी और लू के सितम से आम लोगों के साथ साथ खास लोग भी खासे त्राहिमाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गर्मी से परेशान दिखे और कहा कि बहुत गर्मी है।


दरअसल, भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मीडियाकर्मियों ने बात करना चाहा तो सीएम ने सिर्फ इतना कहा कि बहुत गर्मी है भाई.. बाद में बात कीजिएगा। वहीं इस दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर उठे सवाल को भी सीएम टाल गए और कहा कि इस सब बात बाद में होगा।


बता दें कि बिहार में गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिहार में मानसून के दस्तक देने के बाद लोगों में इस बात की आश जगी थी कि अब गर्मी और लू से राहत मिलेगी लेकिन फिलहाल मानसून लगातार दगा दे रहे है और आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर रखा है और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।