ब्रेकिंग न्यूज़

gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

Home / news / अंडरवियर में घूमने वाले JDU विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस के...

अंडरवियर में घूमने वाले JDU विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज

06-Sep-2021 03:26 PM

PATNA : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर पहनकर घूमने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. भोजपुर जिले के आरा में विधायक पर लगे मारपीट, छिनतई, गालीगलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में दर्ज FIR की जांच जीआरपी ने शुरू कर दी है. आरा रेल पुलिस ने रेलवे से संपर्क करने के बाद घटना के दिन का CCTV फुटेज हासिल कर लिया है और अब उस मामले की पूरी छानबीन कर रही है.




मामले की जानकारी देते हुए पटना के रेल SP विकास वर्मन के मुताबिक रेल पुलिस इस पूरे मामले की जांच बेहद गहराई से कर रही है और जांच से जुड़े हर एक बिंदु को खंगाला जा रहा है. बिहार और राजधानी एक्सप्रेस से जुड़े इस हाई प्रोफाइल मामले का अनुसंधान आरा रेल पुलिस कर रही है.


मालूम हो कि तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में अर्धनग्न होकर घूम रहे नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक गोपाल मंडल की पूरी कहानी सामने आई थी.  विधायक गोपाल मंडल शराब के नशे में धुत्त थे. एक सहयात्री ने उन्हें जब महिलाओं का ख्याल रख कर सही कपड़े पहनने को कहा तो विधायक औऱ उनके सहयोगियों ने मारपीट कर छीनतई भी की. उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे एक दलित युवक को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित भी किया गया. 


विधायक की गुंडई के शिकार बने दलित युवक ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई, जिसे दिल्ली पुलिस ने आरा में ट्रांसफर कर दिया है. अब आरा जीआरपी ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आपको बता दें कि जेडीयू एमएलए गोपाल मंडल पर एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्ति बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता का पीए रह चुका है.


जेडीयू विधायक मंडल के खिलाफ IPC की धारा 504, 290, 379 और 34 के अलावा 3 (R) (S) SC ST अत्याचार निवारण के तहत केस दर्ज हुआ है.  SP, रेल विकास बर्मन के निर्देश पर आरा GRP में JDU विधायक गोपाल मंडल, कुणाल सिंह, दिलीप कुमार, विजय मंडल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.वही इस कांड में गवाहों को भी गवाही के लिए बुलाने की कार्रवाई की जा रही है.


गौरतलब है कि 3 सितंबर को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सिर्फ जांघिया औऱ गंजी पहन कर घूम रहे जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल की तस्वीरें पूरे देश में वायरल है. लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के जीआऱपी थाने में आज दर्ज हुई एफआईआऱ ने विधायक के नंगे घूमने के पीछे की कहानी सामने ला दी है. बिहार के ही जहानाबाद के रहने वाले प्रहलाद पासवान नाम के युवक ने दिल्ली जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस एफआईआर में विधायक गोपाल मंडल की करतूत की पूरी कहानी बतायी गई.