होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
12-Apr-2024 07:35 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा सीट को लेकर आरजेडी में बगावत की खबर है। समस्तीपुर युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को बाहरी बताकर नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है।
आरजेडी नेता अमरेश राय ने पार्टी आलाकमान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हर चुनाव में समस्तीपुर से बाहरी उम्मीदवार को टिकट दे दिया जाता है। इस बार भी वर्तमान उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता को ही टिकट दे दिया गया जबकि वे बाहरी उम्मीदवार हैं और जीतने के बाद स्थानीय स्तर पर कोई काम नहीं करते हैं।
अमरेश राय ने कहा है कि उन्होंने तेजस्वी यादव को पहले भी यह बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे तेजस्वी से पहले ही बोल चुके हैं कि वे अपनी पत्नी राजश्री को टिकट दें और नहीं तो किसी स्थानीय आरजेडी नेता को ही उम्मीदवार बनाएं। लेकिन उन्होंने सलाह नही मानी और फिर से आलोक मेहता को ही टिकट दे दिया। अमरेश राय ने दावा किया है कि वो पप्पू यादव की तरह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और नित्यानन्द राय और आलोक कुमार मेहता दोनों को हराकर दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी 24 अप्रैल को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। खुद को लालू का हनुमान बताते हुए अमरेश राय ने कहा कि जब भी पार्टी को कार्यकर्ता की जरूरत हुई है हमने अपने दम पर हजारों कार्यकर्ता और गाड़ी घोड़े से आरजेडी को ताकत दिखाने का काम किया है। पटना गांधी मैदान में ही एक सौ से ज्यादा वाहनों के साथ कार्यकर्ताओ को लेकर पहुंचे थे, फिर भी टिकट आलोक मेहता को ही दे दिया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।
