ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / सतह पर आई JDU की अंदरूनी कलह! खुद पर लगे आरोपों को सुन...

सतह पर आई JDU की अंदरूनी कलह! खुद पर लगे आरोपों को सुन भड़के उमेश कुशवाहा, अपनी ही पार्टी के नेता को बता दिया धूर्त

26-Jun-2023 01:42 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। जेडीयू विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर कुशवाहा समाज के नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। जेडीयू एमएलसी के आरोपों को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आधारहीन बताया है और कहा है कि स्वार्थी और धूर्त लोगों का जेडीयू नोटिस नहीं लेती है।


दरअसल, जेडीयू एमएलसी रामेश्वर महतो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर संगठन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उमेश कुशवाहा पार्टी के कुशवाहा नेताओं की अनदेखी करते हैं। रामेश्वर महतो के इस बयान पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि धूर्त, स्वार्थी और आधारहीन व्यक्ति को हमलोग नोटिस नहीं लेते हैं और ऐसे लोगों को हम कोई टिप्पणी नहीं करते हैं।


वहीं आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के यह दावा करने पर कि जेडीयू के कई विधायक और सांसद उनके संपर्क में हैं और जल्दी ही जेडीयू को अलविदा कह देंगे, इसपर उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा हसीन सपना देख रहे हैं, समय आएगा तो उनको भी सच्चाई का पता चल जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा को बिहार की जनता अच्छी तरह से जान चुकी है और उनका खेल बंद हो चुका है। 


उन्होंने कहा कि हर पार्टी की अपनी नीति और सिद्धांत होती है और सभी का एक प्रोटोकॉल है। अगर कोई प्रदेश अध्यक्ष किसी नेता की बात को नहीं सुनते हैं तो हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जाते, वहां भी बात नहीं सुनी जाती तो वे पार्टी के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास जाते। अगर कोई बात है तो उसको रखने के लिए पार्टी का प्लेटफार्म है लेकिन रामेश्वर मेहता कभी उपेंद्र कुशवाहा तो कभी बीजेपी का गुणगान करते हैं। जिसको हम कुछ नहीं मानते उसे नोटिस लेने की जरुरत नहीं है।