Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले
26-Jan-2022 03:49 PM
DESK: छात्रों के उग्र प्रदर्शन और विरोध के बाद रेल मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मंत्रालय के आदेश के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आरआरबी-एनटीपीसी में धांधली के आरोपों पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर है। मामले की जांच के लिए ही कमिटी बनाई गयी है। छात्रों के इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से अपील की है कि रेलवे आपकी खुद की संपत्ति है इसे क्यों जला रहे हैं। इसे सुरक्षित रखें और कानून को हाथ में ना लें। उन्होंने कहा कि हमारे लिए छात्र हमारे भाई हैं हम उनके मामले को लेकर संवेदनशील हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग छात्रों को भ्रमित कर रहे हैं और फायदा उठा रहे हैं जो बिलकुल गलत बात है।
ऐसे लोगों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को गुमराह करने की कोशिश ना करें। वही छात्रों से उन्होंने अपील की है कि वे अपने मुद्दे को शांतिपूर्वक रखें। परीक्षा से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। एक लाख चालीस हजार का वैकेंसी लाना कोई छोटी बात नहीं है। इसे लेकर हम संवेदनशील है इस मुद्दे का हल जल्द निकालेंगे। 4 मार्च के पहले जांच पूरी की जाएगी।
बता दें कि रेल मंत्रालय ने छात्रों के विरोध के बाद NTPC और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लेवल 1 की परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने पास या फेल हुए कैंडिडेट की सुनवाई के लिए एक कमेठी का गठन किया है। जिसके बाद कमेटी विरोधी छात्रों की आपत्तियां सुनेगी और इन पर विचार करने के बाद रेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
