साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
30-Dec-2024 01:01 AM
By First Bihar
UGC: शनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स:
सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर "LATEST NEWS" सेक्शन में "UGC NET December 2024: Click Here to Download Admit Card" लिंक पर क्लिक करें। अब एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें। प्रवेश पत्र ओपन हो जाएगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण जानकारी:
अभी केवल 3 जनवरी 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। अन्य तिथियों के एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा विवरण:
यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 15 और 16 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक।