तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
30-Jul-2021 09:41 PM
PATNA: उद्योग विभाग के दो वरीय पदाधिकारियों का विदाई समारोह शुक्रवार को हुआ। उद्योग विभाग के विशेष सचिव अमरेंद्र प्रसाद सिंह स्थानांतरित हुए हैं तो करीब 30 साल से उद्योग विभाग में कार्यरत तकनीकी विकास निदेशालय की अपर निदेशक सरिता चौधरी आज सेवानिवृत्त हुई हैं।

उद्योग विभाग के दो वरीय पदाधिकारियों के विदाई कार्यक्रम में खुद बिहार के बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शामिल हुए। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इन दोनों के आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दोनों ही पदाधिकारियों का उद्योग विभाग के कार्यों के बेहतरीन संचालन में बड़ा योगदान रहा है। विभाग में उनके कामों को बहुत याद किया जाएगा। विदाई कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मेहरोत्रा समेत अन्य कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। उद्योग विभाग के विशेष सचिव अमरेंद्र प्रसाद सिंह और तकनीकी विकास निदेशालय की अपर निदेशक सरिता चौधरी को कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने भी शुभकामना दी।
