मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Dec-2024 02:56 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से साढ़े तीन क्विंटल गांजा को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक के चालक और उप चालक को भी गिरफ्तार (Two people arrested) किया है। बरामद गांजा ( ganja ) की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
दरअसल, पुलिस के वरीय अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक ट्रक पर लोड गांजा की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में NH 28 के रास्ते पहुंची है। जिसके बाद वरीय अधिकारियों द्वारा मोतीपुर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। निर्देश प्राप्त होते ही मोतीपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ थाना क्षेत्र के NH28 स्थित पनसलवा चौक के पास एक निजी होटल पर लगे ट्रक की जांच की तो जांच के दौरान ट्रक के केविन में रखे गए 35 पैकेट गांजा को जांच के दौरान जब्त किया गया।
जांच के बाद ट्रक के चालक और उप चालक को गिरफ्तार किया गया। वही जब गिरफ्तार ट्रक चालक से पुलिस ने पूछताछ किया तो ट्रक चालक ने बताया कि वह गांजा की खेप नेपाल से लेकर बिहार पहुंचा था और उसी गाड़ी पर आस पास के इलाके से धान लोड करना था जिसकी आड़ में गांजे के खेप को छुपाकर बाहर भेजा जाता।
हालांकि, इससे पहले ही वह पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार ट्रक चालक और उप चालक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक से बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस कारोबारी को चिन्हित करने में जुटी हुई है।