ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प

Home / news / ट्विटर पर काफ़ी देर से ट्रेंड कर रहा है : उड़ता बिहार-मरता भूमिहार,...

ट्विटर पर काफ़ी देर से ट्रेंड कर रहा है : उड़ता बिहार-मरता भूमिहार, जानिये क्या है मामला

07-May-2020 08:54 PM

PATNA : सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आज दिन भर बिहार का मसला ट्रेंड करता रहा. इंडिया के टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा उड़ता बिहार मरता-भूमिहार. जानिये क्या है मामला.


क्यों ट्रेंड करता रहा उड़ता बिहर मरता-भूमिहार
दरअसल मामला गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में कल हुई सामूहिक हत्याकांड से जुड़ा हुआ है. कोंच थाने के सेन्दुआरी गाँव में कल दोपहर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी गयी थी. इस गोलीबारी में दो और लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं. हत्यारों ने बेख़ौफ़ होकर दिन दहाड़े गोलीबारी की और फिर हत्या की घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बने.


जेडीयू नेता ने घटना को दिया अंजाम
बिहार के पुराने दौर को याद दिला देने वाले इस घटना को बिहार के सत्तारूढ़ जेडीयू के नेता राकेश यादव ने अंजाम दिया. कोंच बाज़ार में कल राकेश यादव की कुछ लोगों से झड़प हुई. उसके बाद राकेश यादव और उसके गुर्गे हथियार से लैस होकर आ पहुँचे और ताबड़तोड़ फ़ायरिंग शुरू कर दी. पीड़ित पक्ष का कहना है कि राकेश यादव को स्थानीय थाना का संरक्षण हासिल है. दो दिन पहले ही राकेश यादव ने अपने घर पर पार्टी दी थी जिसमें थाने के लोगों ने लज़ीज़ खाने का लुफ्त उठाया था.


news image


नाराज़ लोगों  ने ट्विटर पर जताया आक्रोश
इस घटना के बाद नाराज़ लोगों ने ट्विटर पर जमकर आक्रोश निकाला. घटना के शिकार बने लोग भूमिहार जाति के हैं. लिहाज़ा लोगों ने उडता बिहार-मरता भूमिहार ट्रेंड कराया. लोगों ने कहा कि नीतीश राज की हालत भी पुरानी सरकार की तरह हो गयी है. लोगों का आरोप है कि सत्ता के संरक्षण में ही इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना को अंजाम देने वाला राकेश यादव जेडीयू के एक प्रमुख नेता का बेहद करीबी है. लिहाज़ा उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई में गड़बड़ी की जा सकती है.