पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
13-Aug-2023 02:46 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। हाजीपुर में कुरियर डिलीवरी वैन को पुलिस ने पकड़ा है। कुरियर वैन से केन बियर की बड़ी खेप बरामद किया गया है। हाजीपुर के तस्करों का अजीबोगरीब तिकड़म देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। कुरियर डिलीवरी वैन में खुफिया तहखाना शराब तस्करों ने बना रखा था जिसमें से भारी मात्रा में केन बियर बरामद हुआ है। कुरियर वैन में इस तरह से तहखाना बनाया गया था जिसे पता लगा पाना मुश्किल था लेकिन पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
उत्पाद विभाग की टीम ने जब कुरियर वैन की तलाशी शुरू की तब वैन के आगे के हिस्से में बने तहखाने से केन बियर बरामद की गयी। तहखाना केन बियर से भरा हुआ था। दरअसल उत्पाद पुलिस को पक्की खबर मिली थी की कुरियर वाले वैन से शराब की डिलीवरी की जा रही है। उत्पाद पुलिस ने NH पर इस वैन को पकड़ा और तलाशी शुरू की। देर तक खंगालने के बाद भी इस वैन में कही शराब का नामोनिशान नहीं मिला लेकिन जब तहखाने का पर्दा उठा तो पूरा खेल सामने आ गया। केन बियर की बड़ी खेप देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी।
पुलिस ने इस शराब तस्करी के ख़ुफ़िया नेटवर्क चलाने वाले एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। तमाम बंदिशों और कार्यवाही के बावजूद बिहार में शराब का अवैध कारोबार थमता नहीं दिख रहा है। उलटे शराब तस्कर शराब के अवैध कारोबार के लिए रोज नए तिकड़म आजमाते दिख रहे हैं। इसके पीछे की वजह शराब से मोटी कमाई बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।