ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / अनियंत्रित ट्रक में लगी आग, इंजन में फंसे ड्राइवर की जलने से मौत;...

अनियंत्रित ट्रक में लगी आग, इंजन में फंसे ड्राइवर की जलने से मौत; पंप कर्मी की भी गई जान

14-Feb-2024 02:22 PM

By First Bihar

MADHEPURA/ SAMSTIPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक ट्रक में आग लग गयी और ड्राइवर अंदर ही जिंदा जल गया. जिससे उसकी मौत हो गयी। यह  घटना ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार ओपी क्षेत्र के रेशना बाजार की है। जहां एक ट्रक मंगलवार की आधी रात को अनियंत्रित होकर कई दुकानों को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया। ट्रक में आग लग गयी और चालक इस दौरान अंदर ही फंस गया। जिसमें चालक की मौत हो गयी। 


वहीं, मधेपुरा के रेशना बाजार में एक ट्रक देर रात को अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार बन गयी।  ट्रक कई दुकानों का तोड़ते हुए एक बिजली के खंभे से टकरा गयी।  जिसके बाद ट्रक में आग लग गयी. ट्रक धू-धू कर जलने लगी और इस दौरान चालक अंदर ही फंसा रह गया। लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में दौड़े आए। 


इसके साथ ही आग बुझाने के बाद जब लोग ट्रक की ओर गये तो चालक को लापता पाया। वहीं जब मलबे की तलाशी ली जाने लगी तो ट्रक के इंजन में फंसे ड्राइवर की हड्डी दिखाई दी। लोगों ने यह आशंका जतायी है कि ड्राइवर की मौत ट्रक में ही फंसकर हो गयी। वह बुरी तरह जल गया। उसकी हड्डी लोगों को दिखायी दी।  ड्राइवर की पहचान को लेकर पता लगाया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है। 


इधर, समस्तीपुर में भी भीषण सड़क हादसा हुआ है।  एक तेज रफ्तार ट्रक ने समस्तीपुर- बरौनी हाईवे पर ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। फुलवरिया पंप के पास यह हादसा हुआ है। पंप के कर्मी की मौत इस हादसे हो गयी है. जबकि घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने जब्त किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।