ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / पटना में 10 लाख दहेज नहीं देने पर पति ने दिया तीन तलाक,...

पटना में 10 लाख दहेज नहीं देने पर पति ने दिया तीन तलाक, भाई को दी जान से मारने की धमकी

31-Aug-2019 11:15 AM

By 7

PATNA : देश में तीन तलाक के विरोध में कानून बनने के बावजूद भी ऐसा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला राजधानी पटना का है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. पत्नी ने आरोप आरोप लगाया है कि पति की ओर से उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. https://www.youtube.com/watch?v=V0eAoe0wVE4 पूरी घटना राजधानी के पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां रमना रोड इलाके में एक शौहर ने अपनी पत्नी को दहेज़ के लिए तीन तलाक दे दिया. पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले 2016 में 18 अगस्त को हुई थी. शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उसका पति मायके वालों से दहेज़ में 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था. पीड़ित महिला ने बताया कि पैसे नहीं देने पर पति उसे बार-बार छोड़ देने की बात करता था. बताया जा रहा है कि आरोपी पति एयरफोर्स में इंजीनियर के पद पर था. जिसे बाद में किसी कारणवश एयरफोर्स से निकाल दिया गया था. दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया. वह अपने बहन के यहां रहने को मजबूर हो गई. जुम्मे के दिन अचानक उसके पति ने बहन के यहां पहुंच कर उसे तीन बार तलाक बोल दिया. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी है. मामले को लेकर महिला ने अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उसने प्रशासन से न्याय देने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ जारी है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट