Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
10-Nov-2024 07:37 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर यह है कि राजेन्द्र सेतु पर भीषण जाम के कारण एक मरीज की मौत हो गई। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस के निकलने की कोई संभावना नहीं थी। जिसके चलते ऑक्सीजन लगे मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मरीज गेंहारी यादव को लखीसराय के लाखोचक से इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था।
बताया जा रहा है किजाम में फंसी एंबुलेंस सही समय पर निकल नहीं सकी। ऑक्सीजन खत्म होने लगा, जिससे मरीज की मौत हो गई। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति रही। इसी बीच दो महिलाएं भी पुल से सीधे गंगा नदी में जा गिरी। एक महिला को स्थानीय लोगों और नाविकों की तत्परता से बचा लिया गया। हालांकि, दूसरी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
दरअसल, छठ पूजा खत्म के बाद शनिवार को राजेन्द्र सेतु पर 15 घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। सुबह से देर रात तक यहां वाहनों की लंबी कतार लगी थी। 5 से 8 घंटे में लोग राजेन्द्र पुल को पार कर रहे थे। पुल का पैदल रास्ता तक जाम हो गया था। परिजनों ने मरीज को जाम से निकालकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बीच रास्ते में ही मरीज ने दम तोड़ दिया। सिमरिया में मुंडन व गंगा स्नान के लिए काफी संख्या में लोग जा रहे थे।
इधर, छठ पूजा की समाप्ति के बाद राजेन्द्र सेतु पर वाहनों का दबाव काफी अधिक था। लोग छुट्टियां समाप्त कर अपने कार्य स्थल को लौट रहे थे। राजेन्द्र सेतु का और एप्रोच पथ का दोनों लेन जाम हो गया। पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ के बावजूद पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। यातायात नियंत्रण में पुलिस की विफलता के कारण ही जाम की इतनी बुरी स्थिति देखी गई।