होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
09-Nov-2022 03:26 PM
SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुआ है जब शिक्षिका अपनी स्कूटी से विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से धक्का मार दिया। इससे शिक्षिका की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूल हांसा के पास हुई है। स्कूटी सवार शिक्षिका को सफाई टंकी वाले ट्रैक्टर ने पीछे से ठोकर मार दी। जिसके बाद इस घटना में टीचर गम्भीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान घायल महिला टीचर कि मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, शिक्षिका शिवजीनगर प्रखंड के अंतर्गत रोसड़ा थाना क्षेत्र के करियन की रहने वाली थी। इसकी पहचान मोहनानंद पाठक कि 38 वर्षीय पत्नी कुमारी मालविका के रूप में हुई है। शिक्षिका कुमारी मालविका अपने परिवार के साथ यहां किराये के माकन पर रहती थी। यह खानपुर ब्लॉक के खतुवाहा के हरिजन टोल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थी।
इसी स्कूल में पढ़ाने जाने के दौरान हांसा गांव स्थित बुनियादी हाई स्कूल के पास सामने से एक तेज रफ्तार टेम्पो वाले ने उसे चकमा दे दिया। इससे टीचर का स्कूटी से संतुलन बिगड़ गया। इतने में पीछे से शौचालय टंकी वाले ट्रैक्टर ने स्कूटी में जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे वह गिर गई और ट्रैक्टर उसके शरीर पर चढ़कर गुजर गया। जिसके बाद इसे आनन - फानन में सदर अस्पताल समस्तीपुर भर्ती करवाया गया, जहां शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया। मृत शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।