BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
26-Dec-2024 10:04 AM
By First Bihar
ARRAH: भोजपुर के आरा में बिहियां रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बिहियां स्टेशन से पूरब की है।
फिलहाल दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे में मौत के शिकार हुए एक युवक की उम्र करीब 27 वर्ष के आसपास होगी जबकि दूसरे की 35 वर्ष के करीब होगी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे ट्रैक पार कर कहीं जा रही थी, इतने में दानापुर-उधना एक्सप्रेस ट्रैन आ गई और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
इस हादसे के बाद पटना-मंडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस बिहिया स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दोनों लड़कों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।