RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
12-Dec-2021 02:34 PM
JEHANABAD : पटना गया रेल खंड के जहानाबाद मुठेर लोदी पुर के समीप ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रेन से टकरा गई. हालांकि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास की है. गया-पटना पैसेंजर ट्रेन (03270) के चालक की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा होने से टल गया. इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. ट्रैक्टर से टकराने की वजह से ट्रेन के चार पहिए भी पटरी से उतर गए. इस घटना में ट्रैक्टर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और वह मौके से भाग गया.
पटना गया रेलवे ट्रैक पर जहानाबाद से लगभग 3 किलोमीटर उत्तर पटना की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से ट्रैक्टर टकरायी है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अवैध रेलवे क्रॉसिंग से पार हो रहा था और उसी बीच गया से पटना पैसेंजर ट्रेन जा रही थी।

हालांकि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित है। पर ट्रेन का चक्का रेलवे ट्रैक से उतर गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना की पुलिस एवं स्थानीय थाना की पुलिस पहुंचकर स्थिति नियंत्रण करने में लगी हुई है।
पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट नकुल कुमार ने बताया कि मुठेर गांव के समीप अवैध क्रॉसिंग के समीप ईंट से लदी ट्रैक्टर अचानक सामने आ गई। ट्रेन को नियंत्रित करते-करते आखिरकार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। कहा कि अगर ट्रेन की स्पीड नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।