ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / news / ट्रैक्टर और टेम्पो में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की स्पॉट डेथ

ट्रैक्टर और टेम्पो में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की स्पॉट डेथ

22-Nov-2020 12:19 PM

By SHAHANWAZ

MADHEPURA : मधेपुरा जिले के चौसा थाना अंतर्गत चौसा फुलौत मुख्य मार्ग भवनपुरा बासा के पास ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर में एक महिला और दो पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फलोदी जाने के क्रम में पीछे से ही एक ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी. जिससे टेंपो सड़क के बगल में बने गड्ढे के पानी में चली गई. जिसमें चार लोगों की मौत टेंपो के नीचे दब जाने की वजह से हो गई. 


बता दें कि टेंपो पर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. घायलों को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गया है. मृतकों में एक महिला जिसकी पहचान मोहनपुर ओपी अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव निवासी 30 वर्षीय अमिता देवी के रूप में की गई है. महिला अपने बच्चों के साथ अपने मायके जा रही थी. वहीं दूसरी मौत विकास कुमार मल्लिक जो भागलपुर जिले के ढोलबज्जा थाना अंतर्गत का बताया जा रहा है. वही ट्रैक्टर ड्राइवर का भी शव बरामद किया गया है जो ट्रैक्टर के नीचे पानी में दबा हुआ मिला. ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान चौसा थाना अंतर्गत पैना पंचायत के मोहम्मद रिजवान के रूप में की गई. 


इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है. इधर तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.