ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / भारतीय लोकतंत्र को पारदर्शी बनाने वाले टीएन शेषन नहीं रहे, पूर्व मुख्य चुनाव...

भारतीय लोकतंत्र को पारदर्शी बनाने वाले टीएन शेषन नहीं रहे, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त का निधन

11-Nov-2019 07:10 AM

CHENNAI : भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन का निधन हो गया है। 86 साल के टी एन शेषन ने रविवार की रात अपने चेन्नई आवास पर अंतिम सांस ली। भारत में चुनाव को पारदर्शी और तटस्थ बनाए रखने के लिए टी एन शेषन का नाम हमेशा याद रखा जाएगा। टीएन शेषन का निधन कार्डिक अरेस्ट की वजह से हुआ है। वह 1990 से 1996 के बीच भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।

टी एन शेषन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शेषन तमिलनाडु कैडर के 1955 बैच के अधिकारी थे। वह भारत के 10वें चुनाव आयुक्त बने लेकिन चुनाव आयुक्त के तौर पर उनकी पारी बेहद यादगार रही। सरकार के दबाव में आए बगैर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी ना केवल निभाई बल्कि भारतीय राजनीति को यह बता दिया कि चुनाव आयोग की तटस्थता क्या है।


टी एन शेषन के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के पहले चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर भारतीय जनमानस में बहुत स्पष्टता नहीं थी। आयोग की शक्तियों के बारे में आम भारतीय ज्यादा कुछ नहीं जानता था लेकिन शेषन में अपनी भूमिका से सबको यह बता दिया है कि भारतीय निर्वाचन आयोग की शक्तियां कितनी सशक्त हैं। 1997 में शेषन ने राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा लेकिन के आर नारायणन के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। टी एन शेषन को भारत में चुनाव सुधारक के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा।