ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन

तीसरी लहर में पटना की हालत सबसे खराब, देश के 20 सबसे संक्रमित शहरों में शामिल

तीसरी लहर में पटना की हालत सबसे खराब, देश के 20 सबसे संक्रमित शहरों में शामिल

14-Jan-2022 08:36 AM

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना वायरस बेहद खतरनाक स्तर तक जा पहुंचा है. देश के अंदर कुल 20 ऐसे बड़े शहर जिनमें संक्रमण सबसे ज्यादा है उनमें पटना भी शामिल है. राजधानी पटना में नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है. पटना समेत देश के 20 बड़े शहरों में संक्रमण की दर 20 फ़ीसदी से ज्यादा पाई गई है. कोरोना की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिल रहे हैं.


तीसरी लहर में जिस रफ्तार के साथ हर दिन मिलने वाले केस बढ़ रहे हैं, उससे तेज रफ्तार बड़े शहरों में है. मुंबई और कोलकाता में दूसरी लहर के पीक से भी अधिक केस मिलने लगे हैं. देश में प्रति लाख आबादी 19 मामले मिल रहे हैं.


वहीं गुरुग्राम में प्रति लाख आबादी 179 केस मिल रहे हैं. जो बड़े शहरों में सबसे अधिक है. बिहार में लगातार दूसरे दिन 6 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीजों की पहचान हुई है. गुरुवार को राज्य में कोरोना के 6393 नए केस मिले हैं. बुधवार को 6413 नए मरीज मिले थे. पटना में सबसे अधिक 2275 नए मरीज मिले हैं. पटना का संक्रमण दर अब 23.02 प्रतिशत पर पहुंच गया है.


राजधानी पटना के अलावे बिहार के दूसरे बड़े शहरों में भी लगातार कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं. लेकिन उनकी तुलना में पटना की रफ्तार कहीं ज्यादा है. गुरुवार को भागलपुर में 273 सहरसा में 256 नालंदा में 215 बेगूसराय में 209 मरीजों की पहचान की गई थी जबकि 100 से ज्यादा मरीजों वाले शहरों में मुजफ्फरपुर, सारण, मुंगेर, दरभंगा, गया, समस्तीपुर, जमुई, पूर्णिया, मधेपुरा, वैशाली और सिवान जिले शामिल है.