ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / तीसरे मोर्चे को मजबूत करने कवायद में जुटे यशवंत सिन्हा फिर पहुंचे पटना,...

तीसरे मोर्चे को मजबूत करने कवायद में जुटे यशवंत सिन्हा फिर पहुंचे पटना, बोले- मौजूदा सरकार को उखाड़ फेकेंगे

05-Jul-2020 08:53 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बीजेपी के पूर्व नेता और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा एक बार फिर पटना पहुंचे हैं।उन्होनें बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान कर रखा है।इसके लिए वे लगातार कवायद में जुटे हैं। 


एक बाऱ फिर पटना पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा कि जो मुद्दे और मूल्यों की राजनीति करे ऐसा विकल्प वो बिहार को देना चाहते हैं। उन्होनें कहा किआगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरा मोर्चा चुनाव लड़ेगा और इसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा।


पिछली बार उन्होनें बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को राज्य की खराब स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए, उन्होंने 'बेहतर बिहार बनो और बेहतर बिहार बनाओ' का नारा दिया था। नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि राजग सरकार ने लगभग 15 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद विकास नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की खराब स्थिति के लिए भी मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।


बता दें कि यशवंत के तीसरे मोर्चे में ज्यादातर ऐसे नेता शामिल हुए हैं, जो न तो महागठबंधन का हिस्सा हैं और न ही एनडीए का। बता दें कि तीसरे मोर्चे में अब तक यशवंत के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव, पूर्व बिहार मंत्री नरेंद्र सिंह और रेनू कुशवाहा, पूर्व सांसद अरुण कुमार और नागमणि जैसे नेता शामिल हुए हैं।