ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / तीसरी बार NSA बने अजीत डोभाल : पीके मिश्रा बने रहेंगे पीएम मोदी...

तीसरी बार NSA बने अजीत डोभाल : पीके मिश्रा बने रहेंगे पीएम मोदी के प्रधान सचिव

13-Jun-2024 07:06 PM

By First Bihar

DELHI : अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बना दिया गया है। जबकि पीके मिश्रा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव बने रहेंगे। पीके मिश्रा की नियुक्ति 10 जून से एक बार फिर से प्रभावी हो गई है। वहीं पूर्व आईएएस अधिकारी अमित खरे और तरूण कपूर भी अगले आदेश कर प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में काम करते रहेंगे।


अजीत डोभाल वर्ष 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और आतंकवाद विरोधी मामलों के साथ-साथ परमाणु मामलों के भी एक्सपर्ट हैं। वहीं पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा वर्ष 1972 बैच के सेवानिवृत अधिकारी हैं, जो पिछले दो साल से नरेंद्र मोदी के साथ काम कर रहे हैं। ये दोनों अधिकारी प्रधानमंत्री के काफी भरोसेमंद माने जाते हैं और नरेंद्र मोदी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उनके साथ जुड़े रहे हैं।


कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजीत डोभाल की एनएसए के रूप में नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। डोभाल की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक रहेगी। कार्यकाल के दौरान एनएसए को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा और उनकी नियुक्ति की शर्तें और नियम अलग से अधिसूचित की जाएगी। बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक संवैधानिक पद है और इस पद पर पीएम के सबसे विश्वसनीय अधिकारी की ही तैनाती की जाती है।