Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
09-Dec-2024 07:51 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : तिरहुत का ताज किसके सिर पर बंधेगा। इसका फैसला आज होगा। सुबह 8 बजे से तिरहुत स्नातक उपचुनाव की मतगणना होगी। इसके लिए मुजफ्फरपुर के MIT कॉलेज परिसर में मतगणना को लेकर पूरी तैयारी की गई है। मतगणना हॉल से लेकर उसके उसके आसपास पूरी तरह बैरिकेडिंग की गई है और जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं ताकि मतगणना की पूरी प्रक्रिया को कैमरे की निगरानी में की जा रही है।
वहीं, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के साथ जिले के एसडीएम ईस्ट अमित कुमार सहित कई अधिकारी मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को कई दिशा निर्देश जारी किए है। मतगणना स्थल की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलो की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त QRT की भी तैनाती की गई है।
बता दें कि तिरहुत स्नातक चुनाव में जदयू समर्थित देवेश चंद ठाकुर चुनाव जीतकर एमएलसी बने थे,लेकिन बाद में उन्होंने सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीतने के बाद सांसद बन गए। जिस कारण से यह सीट खाली हुआ था। उसके बाद तिरहुत स्नातक निर्वाचन का फिर से उपचुनाव हुआ है। तिरहुत उपचुनाव में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में है, जिसमे एक प्रत्याशी का निधन हो चुका है।
इसमें एनडीए गठबंधन से जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा चुनावी मैदान में है तो महा गठबंधन से राजद समर्थित प्रत्याशी गोपी किशन चुनावी मैदान में है। वही जन सुराज की बात कर ले तो जन सुराज के समर्थित उम्मीदवार के रूप में डॉक्टर विनायक गौतम चुनाव लड़े हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी की बात कर लें तो शिक्षक नेता बंसीधर बृजवासी सहित कल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। तिरहुत प्रमंडल के 4 जिले मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली के स्नातक मतदाता ने मतदान किया है। कल इसका मतगणना होना है और अब यह देखना होगा कि जीत का सेहरा किसके सर बंधता है।
इधर, मतगणना स्थल का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि कल सुबह से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर अभिकर्ता और ऑब्जर्वर की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का ताला खोला जाएगा। उसके बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा। जिसमें गैजेटेड ऑफीसर ही मतगणना करेंगे। देर शाम या कल हो कर मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।