ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द

Home / news / Tirhut Graduate constituency byelection:तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए थोड़ी देर में शुरू होगी...

Tirhut Graduate constituency byelection:तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग, शाम 4 बजे तक होगा मतदान

05-Dec-2024 07:28 AM

By First Bihar

बिहार विधान परिषद की स्नातक सीट तिरहुत के लिए आज वोट डाले जाएंगे। चार जिलों मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के कुल 197 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कुल 1 लाख 54 हजार 828 मतदाता 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। 


इस चुनाव में एनडीए के खाते से जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने राजद के गोपी किशन चुनावी मैदान में हैं। इस बीच जनसुराज ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। पूर्व एमएलसी राजकुमार सिंह के बेटे डॉ. विनायक गौतम प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उपचुनाव में LJP (R) के नेता रहे राकेश रौशन भी उम्मीदवार हैं।


जानकारी के मुताबिक तिरहुत सीट पर कुल 18 उम्मीदवार चुनावी में हैं। चुनावी मैदान में जदयू, आरजेडी, जनसुराज और RLJP के प्रत्याशी के अलावा अरविंद कुमार विभात, अरुण कुमार जैन, ऋषि कुमार अग्रवाल, एहतेशामुल हसन रहमानी, प्रणय कुमार, भूषण महतो, मनोज कुमार वत्स, राजेश कुमार रौशन, रिकू कुमारी जैसे कुल 18 कैंडिडेट मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस उपचुनाव के लिए कुल 197 मतदान केंद्र बनाए है। जबकि 107 बूध को सहायक बूध की श्रेणी में रखा गया है। 


इधर, शांतिपूर्ण मंतदान के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय पटना में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मतदान से जुड़ी शिकायतें और समस्याएं फोन, ई मेल और फैक्स पर लिया जाएगा। ई मेल ceobihar@gmail.com और ceo bihar@eci.gov.in पर कर सकते हैं। मतदाता और कोई अन्य व्यक्ति फोन संख्या-0612-2215611 और फैक्स संख्या 0612-2215611 पर शिकायत कर सकेंगे।