ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / TIMES NOW और C-VOTERS का सर्वे : नीतीश अभी भी मुख्यमंत्री पद के...

TIMES NOW और C-VOTERS का सर्वे : नीतीश अभी भी मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद

13-Oct-2020 09:36 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी भी सीएम पद के लिए सूबे के लोगों की पहली पसंद हैं. टाइम्स नाउ और सी वोटर्स के सर्वे में ये नतीजा निकला है. इस सर्वे के मुताबिक बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बन सकती है.


नीतीश पहली पसंद
दरअसल टाइम्स नाउ और सी वोटर्स ने बिहार के लोगों से सवाल पूछा था कि मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी पहली पसंद कौन नेता है. इस सवाल के जवाब में 32 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी पर देखना चाहेंगे. वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दूसरे नंबर पर रहे. 17.6 फीसदी लोगों ने कहा कि वे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के समर्थक हैं. 12.5 फीसदी लोगों ने सुशील मोदी का नाम लिया.


फिर एऩडीए सरकार के आसार
टाइम्स नाउ और सी वोटर के ओपनियन पोल में आये नतीजे के मुताबिक बिहार में फिर से एनडीए सरकार बन सकती है. सर्वे के मुताबिक बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में 160 सीट पर एनडीए को जीत मिल सकती है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 76 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 7 सीटें, जिसमें पांच एलजेपी को मिल सकती हैं. सर्वे के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी रहेगी. एनडीए के 160 सीटों में बीजेपी के खाते में 85, जेडीयू को 70 और हम और वीआईपी को 5 सीटें मिल सकती हैं. वहीं महागठबंधन में आरजेडी को 56 सीटें, कांग्रेस को 15 और लेफ्ट को 5 सीटें मिल सकती हैं.


इससे पहले एबीपी न्यूज और सी वोटर की ओर से किए गए सर्वे में भी एनडीए की सत्ता में वापसी के आसार नजर आए थे. वहीं, आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन पीछे नजर आया था. इस सर्वे में एनडीए को 141 से 161 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गयी थी. वहीं महागठबंधन को 64 से 84 सीटें मिलने की बात कही गयी थी. बाकी दलों के खाते में 13 से 23 सीटें जाने का अनुमान था.