ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

टिकट कटने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- बीजेपी 3 करोड़ रुपये लेकर सिंबल देती है

14-Oct-2020 08:32 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे के राजनीतिक गलियारे में गहमागहमी का माहौल है. भारतीय जनत पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण बीजेपी के पूर्व विधायक ने पार्टी के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाया है. पूर्व विधायक रामानंद राम ने भाजपा के ऊपर आरोप लगाया है कि पार्टी 25 लाख से लेकर 3 करोड़ रुपये लेकर उम्मीदवारों को सिंबल देती है.


पूर्व विधायक और वर्तमान में जाप पार्टी के प्रत्याशी रामानंद राम ने बीजेपी को लेकर एक बड़ा आरोप और सनसनीखेज खुलासा किया है. इनका आरोप है कि इस बार बीजेपी ने प्रत्याशियों के टिकट बंटवारे में पैसे का बड़ा खेल किया है और एक टिकट की कीमत 25 लाख से लेकर 3 करोड़ तक मे बेचे गए हैं. रामानंद राम की माने तो बीजेपी ने इस बार बखरी विधानसभा सीट को जहां 25 लाख में बेचा है, वहीं बेगूसराय विधानसभा को 3 करोड़ में बेचने का काम किया है. रामानन्द राम के इस आरोप में चाहे जितनी भी सच्चाई हो पर रामानंद राम का यह बयान राजनीति गलियारे मेंचर्चा का विषय बन गया है.



आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व विधायक  रामानंद राम को इसबार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. वह पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी की टिकट पर चुनावी मैदान में ताल थोक रहे हैं. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे रामानंद राम ने आज जाप पार्टी से अपना नामांकन भरने से पहले  मीडिया के सामने अपनी भड़ास निकालते हुए बीजेपी पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया. इस दौरान रामानंद राम ने कहा है कि बीजेपी ने उनके पीठ पर छुरा भोंकने का काम किया है. जबकि उन्होंने 10 सालों अपने बीजेपी पार्टी और बखरी की जनता की सेवा की है.