ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: Flipkart के ऑफिस में घुसकर तीन बदमाशों ने लूट लिए लाखों...

Bihar News: Flipkart के ऑफिस में घुसकर तीन बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए, CCTV में कैद हुई वारदात

30-Dec-2024 01:14 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां बदमाशों ने फ्लिपकार्ट(Flipkart) के कार्यालय में घुसकर जमकर लूटपाट की है।


दरअसल, जिले के करजा थाना क्षेत्र के मडवन स्थित फ्लिपकार्ट के ऑफिस में रविवार की देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर जमकर लूटपाट की। हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने सभी स्टाफ को अपने कब्जे में लिया और फिर लूट की घटना को जान दिया। 


पूरे घटना का सीसीटीवी देखकर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। इस घटना के बाद फिर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आखिर अपराधियों के बीच पुलिस प्रशासन का खौफ क्यों नहीं। साथ ही सोशल मीडिया पर कई तरह के चर्चाएं भी हो रही हैं। पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। 


पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि तीन अपराध कर्मियों के द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया है। कुल 2 लाख 20 हजार रुपए की लूट हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।