ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / चमकी बुखार ने दी पटना में दस्तक, सरकारी अस्पताल में इलाज की सुविधा...

चमकी बुखार ने दी पटना में दस्तक, सरकारी अस्पताल में इलाज की सुविधा नदारद

30-Jun-2019 04:16 PM

By 3

PATNA : मुजफ्फरपुर, सीमांचल समेत कई जिलों मे कहर बरपाने वाले चमकी बुखार ने पटना में भी दस्तक दे दी है. पटना के बाढ़ में कई बच्चों में चमकी बुखार के लक्षण दिखाई देने के बाद परीजन परेशान हैं. पिछले 48 घंटों में बाढ़ में तीन बच्चों में चमकी का लक्षण दिखाई दिया है. ढाई साल के सत्यम को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. सत्यम का इलाज करने वाले डॉक्टर बिनय कुमार ने बताया कि बच्चे में चमकी का लक्षण दिखाई दे रहा है. वहीं अनुमंडल अस्पताल में AES वार्ड तो बना दिया गया है पर महज़ दो टूटी हुई बेड के सिवाय वार्ड में कुछ भी नहीं है. जिसके कारण कई परिवार अपने बच्चों का इलाज निजी क्लीनिक में करा रहे है. बाढ़ से संध्या की रिपोर्ट