ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

थाने में घुसकर राइफल ले भागे शातिर चोर, मुंह ताकते रह गए बिहार पुलिस के जवान

24-Mar-2023 05:08 PM

By First Bihar

CHHAPRA: लोगों की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस पर होती है लेकिन जब पुलिस ही असुरक्षित हो जाए तो इसे क्या कहेंगे? हैरान कर देने वाला मामला छपरा से सामने आया है, जहां शातिर चोर थाने में घुसकर पुलिसकर्मी की ही राइफल ले भागे। इस घटना के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं। राइफल चोरी होनी के बाद बैरक में सो रहे होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस जवान को गिरफ्तार किया गया है उसी की राइफल चोरी हुई है। घटना छपरा नगर थाना का है।


दरअसल, थाने से राइफल चोरी होने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम चोरी गए राइफल की तलाश में शहर की खाक छान रही है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान भरत पंडित ड्यूटी के बाद टाउन थाना पहुंचा था और अपने रूम में सो रहा था। इसी दौरान कोई सख्स कमरे में घुस गया और राइफल लेकर फरार हो गया हालांकि होमगार्ड जवान को इसकी भनक नहीं लगी।


राइफल चोरी की जानकारी मिलते ही सारण एसपी डॉ गौरव मंगला नगर थाना पहुंचे, लेकिन उन्हें भी कुछ हासिल नहीं हुआ। इस मामले में होमगार्ड जवान पर ही केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इसको लेकर होमगार्ड संघ ने आपत्ति जताई है और कहा है कि होमगार्ड जवानों से जबरन घंटों काम कराया जाता है लेकिन उनके आराम करने के लिए किसी सुरक्षित जगह की व्यवस्था नहीं की जाती है और राइफल गायब होने के बाद उल्टे उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज किया जाता है।