ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

बेगूसराय के सरकारी स्कूल में चोरों ने बोला धावा, 4 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

17-Jul-2019 11:37 AM

By 7

BEGUSARAI : सूबे में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने एक सरकारी स्कूल को अपना निशाना बनाते हुए 4 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ़ किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के तेघड़ा थाना इलाके के आधार पुर की है. जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोर लगभग चार लाख रुपये के सामान चोरी कर लिए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक जब टीचर आज सुबह में स्कूल पहुंचे. जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो वे दंग रह गए. बताया जा रहा है कि स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई है. स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. तेघड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है. चोरों की तलाश जारी है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट