Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
18-Mar-2022 01:01 PM
DESK : हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की वजह से सुर्खियों में आए मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें यह सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान मुहैया कराएंगे और यह सुरक्षा पूरे भारत के लिए है.
विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म और उनके घाटी से पलायन की कहानी को अपनी फिल्म में दिखाया है. उनकी आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की जहां तारीफ हो रही है, वहीं वह निशाने पर भी आ गए हैं. हमले की आशंका को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह सुरक्षा देने का फैसला किया है.
'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों की कहानी को देखकर दर्शक इमोशनल हो गए हैं. इस फिल्म पर सियासत भी गरमाई हुई है. नेता-राजनेता बयानबाजी कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस फिल्म का विरोध भी कर रहे हैं. ऐसे में विवेक अग्निहोत्री और फिल्म के स्टार्स को काफी कुछ सुनने को मिल रहा है.