25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
30-Dec-2024 09:10 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को दोपहर 3.30 बजे पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद बिहार के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद वो राजभवन के लिए रवाना हुए। वही देर शाम बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे।
जहां गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और सरोपा-गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। राज्यपाल इस दौरान गुरु के दरबार पहुंचे और आरती में भी शामिल हुए। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने इस दौरान वहां चलाए जा रहे लंगर और कार्यक्रमों की जानकारी राज्यपाल को दी।
यह भी बताया कि 4 से 6 जनवरी 2025 तक गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर पटना साहिब में धूमधाम के साथ प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए देश और विदेश से श्रद्धालु पटना साहिब आते हैं। इसे लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इस बात का ख्याल रखा जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के इस प्रयास पर राज्यपाल ने प्रशंसा जाहिर की। जिसके बाद वो राजभवन के लिए रवाना हुए।