ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Home / news / थानेदार के गलती की सजा विधानसभा में मंत्री को भुगतना पड़ा.. गृह विभाग...

थानेदार के गलती की सजा विधानसभा में मंत्री को भुगतना पड़ा.. गृह विभाग के सवाल पर कई दफे फंसे मंत्री

28-Mar-2022 01:48 PM

PATNA : विदेश में रहने वाले को थानेदार ने अभियुक्त बना दिया तो बिहार विधानसभा में इसको लेकर मंत्री जी फंस गये. दरअसल, बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज गृह विभाग का प्रश्नोत्तर काल चल रहा था. विधायक राजेश कुमार सिंह ने गृह विभाग से फुलवरिया थाना कांड संख्या..250/2018 दिनांक 31अक्टूबर 2018 दर्जमामले को लेकर सवाल किया.


इस मामले में गौतम कुमार सिंह एवं सुभास सिंह को प्रतिवादी बनाया गया जबकि गौतम कुमार उस वक़्त सिंगापूर विदेश में रह रहे थे और सुभाष सिंह बडोदरा ग्वालिर में पवार ग्रिड में कार्य करते थे. उस वक़्त के थानाप्रभारी द्वारा उन्हें अभियुक्त बनया गया. एसपी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. विधायक ने सवाल उठाया कि ऐसे मामले के दोषी अधिकारियों पर सरकार कब तक कार्रवाई करेगी.


सवाल के जवाब में वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव जवाब दे रहे थे. मंत्री ने कहा पूरे मामले पर सरकार का जवाब स्पष्ट है. लेकिन विपक्ष सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं थे और सदन में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. विपक्ष के हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की मंत्री जी पूरे मामले की जांच करा लीजिये..


लेकिन विपक्ष का हंगामा होते रहा. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब तारांकित प्रश्न खत्म हुआ लेकिन विपक्ष हंगामा करता रहा और मंत्री सदन से बाहर निकल गए. विपक्ष के हंगामा की वजह से विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को आसन देखेगा तब जाकर थोड़ा हंगामा शांत पड़ा.