Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
15-Nov-2023 09:54 AM
By SONU
NAWADA : बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब चलती बस में भी लूट की वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते। ऐसे में अब बुधवार की अहले सुबह नवादा में धनबाद से बिहारशरीफ जा रही बस में यात्रियों के साथ लूटपाट की गई है। हैरत की बात ये भी है कि घटनास्थल से थाना महज एक-डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।
मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में बस यात्रियों के साथ लूटपाट की गई है। जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास बेखौफ अपराधियों ने नवादा पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है। करीब 10 की संख्या में लुटेरों ने हथियार की नोक पर यात्रियों से गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर कई लोगों के साथ मारपीट भी की। यह घटना आज अहले सुबह 3:30 बजे की है।
वहीं, इस घटना को लेकर बस के कंडक्टर ने बताया कि साईं मंदिर के समीप नकाबपोश अपराधी बीच सड़क पर आ गए और बस में घुस गए। बस में घुसते ही अपराधियों ने सभी को गन पॉइंट में ले लिया और बस में बैठे सभी यात्रियों से एक एक कार जबरन उनसे मोबाइल,बैग, पैसे एवं सोने चांदी की लूट करने लगे।विरोध करने पर अपराधियों ने महिला के कान से जबरन चेन काट लिए।
आपको बताते चलें कि, शहर में इस प्रकार की पहली घटना है। जहां थाने और स्टैंड से महज कुछ ही दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद अपराधी आसानी से चलते बने।यात्रियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को फोन करते रह गए मगर किसी ने फोन नही उठाया।थाने में पुलिस ने सहयोग नही किया हंगामा के बाद सभी पुलिसकर्मि निकले। फिलहाल यात्रियों के कंप्लेन थाने में रजिस्टर किए गए है।