ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

‘ठाकुर’ को लेकर सियासी घमासान: RJD के समर्थन में उतरी JDU, ललन सिंह बोले- विवादित बयान मनोज झा का नहीं.. गलत ढंग से परोसा गया

28-Sep-2023 01:18 PM

By First Bihar

PATNA: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने ठाकुरों पर जो कविता पढ़ी थी, उस पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां बीजेपी और एनडीए के तमाम दल मनोज झा के उस बयान को लेकर हमलावर हो गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू आरजेडी के बचाव में उतर गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि मनोज झा ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है और मीडिया उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है।


दरअसल, बीते 22 सितंबर को संसद के विशेष सत्र के दौरान सदन में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान आरजेडी के राज्यसभा सांसद ने एक कविता के जरीए ठाकुर जाति को लेकर विवादित बात कह दी थी। कुल 54 शब्द और 19 लाइन की ठाकुर का कुआं वाली कविता पर बिहार में सियासी संग्राम मच गया है। मनोज झा के उस बयान को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आरजेडी समाज में उच्च जाति और नीचली जाति के लोगों को बीच झगड़ा लगाने की कोशिश कर रही है हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू आरजेडी के बचाव में उतर गई है।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आरजेडी सांसद के बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। राज्यसभा के प्रोसिडिंग को लोगों को देखना चाहिए। मनोज झा के जिस बयान पर विवाद हो रहा है वह उनका बयान नहीं है। यह न तो उनका वक्तव्य है और ना ही उनकी राय है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक पूरी कविता को पढ़ा और खुद को ठाकुर कहा था। मनोज झा ने कहा थी कि मान लीजिए कि हम ठाकुर हैं।


ललन सिंह ने कहा कि ठाकुर से मनोज झा का मतलब किसी समाज को आहत करने का बिल्कुल भी नहीं था। उन्होंने सदन में सिर्फ एक कविता पढ़ी थी लेकिन मनोज झा के बयान देने के सात दिन के बाद उसपर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेवार बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कनफूसका पार्टी है और उसका काम ही है लोगों के बीच भ्रम फैलाना। ललन सिंह ने इस दौरान मीडिया पर भी सवाल खड़ा किया और खूब भड़के।